खुदा को प्यारे हो गए डॉक्टर एहसान अहमद खां

0
1088

बक्सर खबर। शहर के प्रमुख फिजीशियन डॉक्टर एहसान अहमद खा शनिवार की सुबह खुदा को प्यारे हो गए। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया तड़के 4:00 बजे के लगभग उनका इंतकाल उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ। वे पिछले कुछ वर्षों से वे बीमार चल रहे थे। लगभग पन्द्रह दिन पहले उन्हें उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया था। वे शहर के बाईपास रोड से लगे सोहनी पट्टी मोहल्ले में अपना क्लीनिक चलाया करते थे।

उनको जानने वालों ने बताया डॉक्टर साहब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत उसियां गांव के रहने वाले थे। उन्हें वहीं सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। उनके पीछे दो पुत्र एवं एक बेटी है। बेटी कानपुर में रहती है। उसके पति वहां अच्छे डाक्टर हैं। जहां एससान अहमद खां को उपचार के लिए ले जाया गया था। हालांकि बीमारी के साथ उनकी उम्र भी हो चली थी। शहर के लोगों एवं चिकित्सकों ने उनके इंतकाल पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here