डूबने से बृद्ध महिला की मौत

0
712

बक्सर खबर: डूबने से बृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के मझवारी गांव की है। जहां शनिवार की सुबह शव गढ्ढे से निकाला गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला शुक्रवार को शाम में शौच करने गई थी। उसी दौरान वह घर के पास गढ्ढे में गिर कर डूब गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो नही मिली।

अभी खोजबीन कर ही रहे थे कि हल्ला हुआ कि गढ्ढा में एक लाश है। परिजन पहुंचे देखा कि वह मेरी मां है। मृतका कि पहचान देवरानों देवी(80) पति स्वर्गीय महेन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस रवाना कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here