शिक्षक सम्मान के बाद अब साहित्य में भी लहराया परचम, बधाई देने वालों का लगा तांता बक्सर खबर। एमएस केशरी पब्लिकेशन द्वारा 12 अप्रैल को मुजफ्फरपुर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए डुमरांव के हरि जी हाता निवासी डॉ. मनीष कुमार शशि को मुजफ्फरपुर साहित्यिक महोत्सव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारत के साथ-साथ नेपाल और श्रीलंका के कवियों ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर महोत्सव की गरिमा को बढ़ाया। डॉ. मनीष कुमार शशि बिहार सरकार से शिक्षक सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और एक सशक्त वक्ता एवं लेखक के रूप में राज्य ही नहीं, बल्कि देश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
वे प्रगतिशील लेखक संघ, बक्सर सहित विभिन्न साहित्यिक मंचों के माध्यम से समाज के समक्ष समसामयिक विषयों पर अपनी प्रभावी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षक समाज में खुशी की लहर है। प्रधानाध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार, अशफाक आलम, ब्रजेश राय, रमेश कुमार, प्रमोद कुमार चौबे, धनंजय मिश्रा, धीरज मिश्रा, निखत फातमा, सीमा ओझा, अनीता यादव, सारिका चौधरी, अरविन्द प्रियदर्शी, सिराजुल इस्लाम, दीप्ति साहू, तबरेज खान, आकांक्षा यादव, रिंकी कुमारी सहित अन्य शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।































































































