इक्कीस राज्यों की सरहद पार कर बक्सर पहुंची आशा, डीएम ने बढ़ाया हौसला

0
825

-महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निकली है भ्रमण पर
बक्सर खबर। नारी शक्ति का दूसरा नाम है। यह बात हमारे शास्त्र बताते हैं। लेकिन, बेटियों को कोई कम नहीं समझे। इसका संदेश देने के लिए एक बेटी देश भ्रमण पर निकली है। जिसका नाम आशा मालवीय है। देश के 21 राज्यों का भ्रमण कर शनिवार को यह बेटी बक्सर पहुंची और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल से मिली। आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली है। साइकिल यात्रा पर निकलने के पूर्व उसने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और पर्वतारोही (बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर) के रुप में बनाई है।

जब वह डीएम से मिली तो उन्होंने जज्बे की सराहना की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बातचीत के क्रम में आशा ने बताया कि बिहार मेरी यात्रा का 22 वां राज्य है। किशनगंज से होते हुए पटना, आरा और आज बक्सर आना हुआ है। इस दौरान मैंने 18450 किमी की यात्रा की है। एक नवंबर 22 को यात्रा प्रारंभ हुई थी और इसका समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here