अमन चैन के संदेश के साथ संपन्न हुआ दिवाली का त्योहार, अब छठ की तैयारी

0
513

-17 नवंबर को नहाय खाय के साथ होगा प्रारंभ, 19 को पहला अर्घ्य
बक्सर खबर। दिवाली का त्योहार अपने जिले में अमन-चैन के संदेश के साथ संपन्न हो गया है। प्रकाश पुंज अर्थात ऊर्जा का स्त्रोत। जो हमें नई ऊर्जा के साथ कुछ करने की शिक्षा देता है। उम्मीद की इस लव के साथ  अब स्थानीय लोग छठ महापर्व की तैयारी में जुट गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ यह त्योहार प्रारंभ होगा। 19 को रविवार की शाम पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

और 20 की सुबह दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। लोग अब इसकी तैयारी में जुट गए हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने भी अपनी कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए एक सप्ताह पहले से ही प्रशासनिक प्रयास शुरू हो गए हैं। छठ घाटों की सफाई और वहां प्रकाश का इंतजाम होगा। इसके निर्देश जिलाधिकारी ने पूर्व से ही डुमरांव व बक्सर के नगर परिषद को दे रखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here