चौसा में बनेगा डिजिटल म्यूजियम, डीएम ने किया निरीक्षण

0
365

-लड़ाई के मैदान के पास बनेगा पार्क व गेस्ट हाउस
बक्सर खबर। 25 जून 1539 को चौसा में शेरशाह व हुमायू के बीच युद्ध हुआ था। इस ऐतिहासिक स्थल पर पर्यटक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। यहां डिजिटल म्यूजियम बनेगा साथ ही लोगों के लिए आकर्षक पार्क व गेस्ट हाउस भी। बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर यहां का निरीक्षण करने पहुंचे। सरकार के स्तर से यहां कई महत्वपूर्ण कार्य होने हैं।

दो-तीन दशक पहले यहां एक छोटा शिलालेख लगा था। दो-तीन कमरों का गेस्ट हाउस भी बना था। लेकिन, पुरातत्व विभाग की खुदाई में यहां की हालत बिगड़ गई थी। धीरे-धीरे यह स्थल भी अतिक्रमण के कारण सिमटता जा रहा है। चौसा बारे मोड और गंगा के बीच स्थित भू-भाग पर एक मिट्टी का टीला है।

चौसा में यादगार के रूप में बना प्रतीक स्तंभ ( फाइल फोटो )

जहां एक स्तंभ बनाकर लड़ाई से जुड़ी जानकारी का उल्लेख किया गया है। अब यह स्थान पर्यटकों के लिए खास होगा। ऐसी उम्मीद जगी है। इसके अलावा चौसा के दो घाट महादेवा व रानी घाट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य चल रहा है। महादेवा घाट का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। जिसका निरीक्षण डीएम ने बुधवार को किया। उन के साथ अधिकारियों का दल भी मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here