नदी में बह गया मजदूर

0
243

बक्सर खबर। दूसरे गांव से काम कर लौट रहा मजदूर धर्मावती नदी में बह गया। लोगों देर शाम इसकी भनक लगी। काफी खोजबीन के बाद देर रात उसका शव मिला। मृतक सोहराब उर्फ मजीद अंसारी राजपुर थाना के श्रीकांतपुर गांव का निवासी था। पूछने पर राजपुर पुलिस ने बताया यह गांव धर्मावती नदी के किनारे बसा है। मजीद काम करने शिवपुर गांव गया था।

वहां से अपने गांव लौट रहा था। नदी में पानी हमेशा स्थिर रहता है। लोग हेलकर उसको पार करते हैं। बारिश के कारण पानी मंगलवार की शाम पानी बढ़ गया था। वह रोज की तरह बिंदास अंदाज में पार कर रहा था। बीच धार में आने के बाद वह संभल नहीं पाया और बह गया। आज बुधवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here