चुनाव में लांघ गई देवढ़ी लेकिन नहीं हटा चेहरे से घूंघट

0
553

-पंचायत चुनाव में आधे पद महिलाओं के लिए आरक्षित सामाजिक बंदिश बरकार
बक्सर खबर। आप जो यहां तस्वीर देख रहे हैं। यह पीढ़ी के अंतर की नहीं चुनाव के कारण उत्पन्न हालात हैं। दो महिला उम्मीदवार शनिवार को राजपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंची थी। साथ में परिवार की उम्रदराज महिला भी। पूछने पर पता चला यहां नामांकन के लिए आई हैं।

क्योंकि पंचायत चुनाव के आधे पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस लिए उन्हें यहां मजबूरन लाना पड़ा। लेकिन, साथ में पहरा भी है। इस वजह से गोद में बच्चा और चेहरे पर घूंघट। यही हालात हैं कमोबेश हर गांव और परिवार के। जहां महिलाओं को मजबूरन आगे किया जा रहा है। लेकिन, उन्हें पर्दा हटाने की इजाजत नहीं, न ही उनके अंदर इतना साहस है। जो वे यह जोखिम उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here