‌‌‌रेलवे ट्रेक पर मिला घर से लापता हुए वृद्ध का शव

0
975

– एक दिन बाद ग्रामीणों की सजगता से हुई पहचान
बक्सर खबर। शुक्रवार को लापता हुए वृद्ध प्रहलाद राय का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। वे नावानगर थाना के कुकुदभुका गांव के रहने वाले थे। परिजन लापता होने के बाद से ही उनकी तलाश कर रहे थे। नावानगर थाने को भी इसकी सूचना दी गई थी। इस बीच शुक्रवार की देर शाम ही यह पता चला था कि बरुणा और डुमरांव स्टेशन के मध्य एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है।

लेकिन, तब तक उनकी पहचान नहीं हुई थी। परिजन मीडिया से भी उनके लापता होने की सूचना प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर रहे थे। इसी बीच शनिवार को यह पता चला कि एक अज्ञात अधेड़ का शव रेल पटरी पर पड़ा हुआ है। जब रेल पुलिस से लोगों ने संपर्क साधा तो उसके कान खड़े हुए। परिजन पहुंचे तो उनकी पहचान प्रहलाद राय के रुप में हुई। यहां एक बात सबको अटपटी लग रही है। वृद्ध व्यक्ति वहां कैसे पहुंचें, क्या उन्होंने आत्महत्या की है। अगर ऐसा है तो उसका क्या कारण रहा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here