रचा इतिहास : संगीत में बेटी ने दिलाया स्वर्ण पदक

0
707

बक्सर खबर। जिले की बेटी सुकृति मिश्रा ने इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय स्तर पर संगीत विधा में किसी ने जिले को गोल्ड मेडल दिलाया हो। नगर के सोहनी पट्टी की रहने वाली सुकृति मिश्रा को यह पदक 17 दिसंबर के दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में अवस्थी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के 15 वें दीक्षांत समारोह के दौरान यह सम्मान मिला। इस वर्ष शास्त्रीय संगीत में एम ए की डिग्री उन्होंने हासिल की है।

अपने संकाय में श्रेष्ठ छात्र होने की वजह से उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। संगीत विद्या की देवी मां सरस्वती की कृपा से किसी को प्राप्त हो पाती है। आज के बदलते परिवेश में संगीत में निपुण हो पाना अपने आप में एक चुनौती है। जिसमें सुकृति मिश्रा ने अपनी कृति स्थापित कर लिए ही। उनके बड़े भाई शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय मिश्रा बताते हैं पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई बार बक्सर का नाम रोशन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here