सात से प्रारंभ होगा बक्सर में सांस्कृतिक सनातन महाकुंभ, नौ दिनों का आयोजन

0
388

-केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रवाना किए प्रचार प्रसार रथ
– दो दर्जन से अधिक कमेटियों का हुआ गठन
बक्सर खबर। सात नवंबर से बक्सर में अंतरराष्ट्रीय संत समागम सह श्री वामनेश्वर श्रीराम कर्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय सांसद केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने की। उन्होंने ध्वज दिखाकर प्रचार-प्रसार रथों को रवाना किया। इन रथों पर श्री राम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम के सदस्य मौजूद रहेंगे। जो लोगों को आयोजन के लिए आमंत्रित करेंगे। 7 नवम्बर से 15 नवम्बर-2022 तक अहिरौली (सरस्वती विद्यामंदिर के निकट ) यह आयोजन होना है। बैठक में संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए सामाजिक आध्यात्मिक व सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दो दर्जन से अधिक कमेटियों की घोषणा की गई।

सदस्यों को बताया गया समागम के लिए बड़ी संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु संतों ने आमंत्रण स्वीकार किया है। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बक्सर में नौ दिनों तक चलने वाले उत्सव में भव्य सनातन समागम देखने को मिलेगा। जिसमें श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन, यज्ञ व पूजन होगा। भगवान श्रीराम के ननिहाल, ससुराल, माता शबरी स्थल से भी प्रतिनिधि आएंगे। समागम स्थल निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कार्यक्रम के दृष्टिकोण विभिन्न कमेटियों की भी घोषणा की गई। सनातन संस्कृति समागम आयोजन समिति के संयोजक राजेश प्रताप सिंह (राघव जी) को बनाया गया है। सह संयोजक राजेंद्र सिंह, नंद कुमार तिवारी, निर्भय राय, हीरामन पासवान, सत्येंद्र कुँवर नियुक्त किए गए हैं।

प्रचार-प्रसार रथ को रवाना करते मंत्री व अन्य लोग

कोषाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा होंगे। मीडिया व्यवस्था अविनाश उपाध्याय, संस्कृति कार्यक्रम नंद कुमार तिवारी व सुरेश संग, मठ मंदिर व्यवस्था कन्हैया पाठक, खोया पाया व्यवस्था रमेश वर्मा देखेंगे। मंचीय समिति के प्रमुख प्रोफेसर सिद्धनाथ मिश्रा, केके ओझा स्मारिका समिति, सुरक्षा व्यवस्था प्रिय रंजन चौबे, पूछताछ व्यवस्था विवेक सिंह, प्रशासनिक व्यवस्था के प्रमुख प्रदीप राय, अरुण मिश्रा होंगे। आवागमन आरक्षण व्यवस्था पुनीत सिंह, विनय उपाध्याय व संजय शाह देखेंगे। युवा वाहिनी का कार्य दीपक सिंह, अंशु पांडे, अमित, मातृशक्ति का कार्य शीला त्रिवेदी, पूनम देवी, इंदू देवी पिंकी पाठक, दुर्गावती चतुर्वेदी आदि देखेंगी। बैकुंठ नाथ शर्मा कृष्ण नंदन शास्त्री रामकथा का कार्य देखेंगे। छविनाथ त्रिपाठी एवं कन्हैया पाठक श्रीमद् भागवत कथा, प्रज्ञा प्रवाह डॉ रमेश कुमार व दीनबंधु कलश यात्रा अयोध्या नाथ जी व प्रचार प्रसार का दायित्व राम कुमार सिंह देखेंगे।

यज्ञ स्थल पर खड़े प्रचार वाहन

भोजन व्यवस्था मदन जी दुबे, भोजन निर्माण विकास राय, श्रीकांत पांडे, आनंद बहादुर राय, भोजन भंडारण गोविंद सिंह, अशोक पासवान, विनोद शुक्ल, अमित सिंह, भोजन परीवेशन विवेक चौधरी देवेंद्र पासवान, सत्येंद्र पाठक देखेंगे। भंडारण की व्यवस्था सुखदेव राय कमलेश सिंह, विनोद सिंह राजेंद्र चौहान देखेंगे। आवाज व्यवस्था रास बिहारी दुबे, लल्लन राय अवधेश पाठक, आनंद सिंह मनोज पांडे, धनंजय राय, चंद्र भूषण ओझा, धनंजय त्रिगुण संभालेंगे। जल व्यवस्था ओमप्रकाश तिवारी निक्कू तिवारी अपनी टीम के साथ देखेंगे। स्वच्छता व्यवस्था सौरभ तिवारी और उनकी टीम संभालेगी। प्रकाश व्यवस्था विकास कायस्थ व अमर गौड़ देखेंगे। ध्वनि व्यवस्था अनुराग श्रीवास्तव, चिकित्सा व्यवस्था नितिन मुकेश, जय प्रकाश चौबे, साज सज्जा व्यवस्था नागेंद्र जी, गंगा आरती व्यवस्था हरिशंकर गुप्ता, अजय वर्मा वाहन व्यवस्था नवीन राय अनु मिश्रा, अमित राय सुनील सिंह देखेंगे। लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का संपूर्ण कार्य पूज्य जीयर स्वामी जी की देखरेख में हो रहा है। जिसका संपूर्ण कार्य उनके शिष्य अयोध्यानाथ जी व उनकी कमेटी देख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here