पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली की आदत डालें : अश्विनी चौबे  

0
151

-किला मैदान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
-नगर भवन में प्राकृतिक सामग्री से बनी वस्तुओं की लगी प्रदर्शनी
बक्सर खबर। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा बदलते परिवेश में यह जरूरी है कि हम पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली की आदत डालें। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के प्रति जो मिशन लाइफ का वैश्विक मंत्र दिया है उसे अपने दैनिक कार्यों में हम सभी को उतारने की जरूरत है। छोटी-छोटी आदतों में परिवर्तन करके पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन हम सभी कर सकते हैं। इस अभियान के प्रति जागरूकता लोन के लिए शनिवार की सुबह पांच बजे किला मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था।

जिसे हरी झंडी दिखा स्थानीय सांसद सह मंत्री ने रवाना किया। वे इसकी मौके पर मीडिया को बात कर रहे थे। यह दौड़ प्रतियोगिता पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बच्चों से आह्वान किया कि मिशन लाइफ को घर घर ले जाएं। इसमें स्कूली बच्चों का विशेष योगदान होगा। हमें पर्यावरण के अनुकूल आचरण करना है। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री चौबे नगर भवन पहुंचे। उन्होंने वहां जीवनशैली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पांच विभिन्न राज्यों से वन एवं पर्यावरण पर कार्य कर रही संस्थाओं ने इसमें शिरकत किया। प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं से तैयार दैनिक कार्यों में उपयोग आने वाली सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई थीं।

किला मैदान से मैराथ दौड़ को रवाना करते मंत्री अश्विनी चौबे

इसका उद्देश्य प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं को जनता के उपयोग में लाने को प्रेरित करना था। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि गोकुल जलाशय आने वाले समय मे पर्यटन का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुजीत कुमार बाजपेयी, भोजपुर डिवीजन के डीएफओ राजकुमार, डिप्टी डायरेक्टर विवेक तेजस्वी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। जीवनशैली प्रदर्शनी में गुवाहाटी, असम साइंस टेक्नोलॉजी काँसिल, जे पी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट अल्मोड़ा उत्तराखंड, वन व पर्यावरण विभाग रांची झारखंड, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पटना, वन व पर्यावरण विभाग पटना, एशियान डिवेलपमेंट इंस्टीट्यूट आद्री पटना, गंगटोक सिक्किम, बिहार स्टेट पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, हाईजेनिक नईदिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here