‌‌‌राजपुर के खिरी में रास्ता निर्माण को लेकर विवाद

0
510

-पुलिस पहुंची तो विवाद पर डाली गई मिट्टी
बक्सर खबर। राजपुर थाना के खिरी गांव में मंगलवार को रास्ते का निर्माण हो रहा था। वहां बन रहे कचरा प्रबंधन इकाई तक आने-जाने के लिए यह कार्य हो रहा था। लेकिन पास में एक समुदाय का मुक्तिधाम था। जहां खुदाई के दौरान एक दो हड्डी सामने आ गई। अब ऐसा हुआ तो कुछ लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। खबर राजपुर पुलिस व अंचल अधिकारी के कार्यालय तक पहुंची। प्रशासन का माथा ठनका। अरे यह मिट्टी से विवाद कैसे बाहर आ गया। सभी वहां भागे-भागे पहुंचे।

लोगों को समझाया गया। भाई यह किसी का निजी कार्य नहीं है। गांव व समाज के भले के लिए हो रहा है। लेकिन, कुछ लोग अड़े रहे। अंतत: विवाद शांत करने के लिए वह गड्ढे पर मिट्टी डाली गई और रास्ता बदलने की बात कही गई। तब जाकर लोग शांत हुए। पूरी सच्चाई जानने के लिए राजपुर पुलिस को फोन मिलाया गया। तो वहां की फोन एक महिला (संभवत: पुलिस पदाधिकारी) ने कहा साहब व्यस्त है। और हो भी क्यों नहीं। क्योंकि पुलिस की ड्यूटी आठ घंटे वाली तो है नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here