कांग्रेस नेताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

0
120

-किसी ने बांटा मास्क किसी ने राशन
बक्सर खबर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ जिले भर में मनाया। नेताओं ने कहा अब वे 51 वर्ष के हो गए हैं। हम उनके लिए मंगल कामना करते हैं। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने किला मैदान एवं फुटपाथी दुकानदारों के बीच मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया।

राशन बांटते युवा नेता सत्येन्द्र ओझा

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने इसके लिए सामग्री उपलब्ध करायी और दूरभाष पर अपना संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ एनएसयुआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल राज त्रिवेदी और यूथ के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र ओझा ने शहर के कई हिस्सों में जरुरत मंद लोगों के बीच राशन के पैकेट का वितरण किया।

पैकेट बांटते अनुराग त्रिवेदी

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेता कामेश्वर पांडेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजर्शी राय, जमाल अली, राम प्रसाद द्विवेदी, अभिमन्यु मिश्रा, रामस्वरूप अग्रवाल, संजय सिंह, अमन आदि अनेक पार्टी नेता जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here