बड़ी नहर में पलटी कार, युवक की मौत

0
2532

-पूजा कराकर लौट रहे थे कुछ लोग, मृतक को छोड़ अन्य भागे
बक्सर खबर। नई कार लेकर अपने गांव लौट रहे लोगों की गाड़ी अचानक बड़ी नहर पर पलट गई। उसमें सवार कुछ लोग घायल हो गए। जबकि एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना सिकरौल थाना के क्षेत्र के भखवा पुल के पास शनिवार की शाम सात बजे के लगभग हुई। लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे युवक को बाहर निकाला गया। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी।

उसकी पहचान राकेश चौधरी (21) ग्राम बासुदेवा, थाना दिनारा, जिला रोहतास के रुप में हुई। पूछताछ में पता चला यह कार कुछ दिन पहले खरीदी गई थी। यह लोग बक्सर से पूजा कर लौट रहे थे। तभी सिकरौल नहर मार्ग पर दुर्घटना हो गई। अन्य सवार कहां गए इसका पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों की सूचना पर वहां पहुंची सिकरौल थाने की पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here