प्रेम कुशवाहा के निधन पर शोक सभा का आयोजन

0
363

-भाजपा नेताओं ने कहा बेदाग छवि के थे नेता 
बक्सर खबर। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा का बिते दिन आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक सभा का आयोजन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी है। इन नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा का निधन बहुत ही दुखद है। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रेम कुशवाहा जी एक सहज स्वभाव के मिलनसार एवं स्वच्छ छवि के कार्यकर्ता थे।

उनके निधन से राष्ट्रीय लोक जनता दल एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारी क्षति हुई है। राजवंश सिंह ने कहा कि उनकी तीन पुत्रियां अपने पिता प्रेम कुशवाहा जी को मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म का पालन किया है जो एक सराहनीय कदम है। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए रामकुमार सिंह ने कहा कि उनके शोक-संतप्त परिवार को परमात्मा हिम्मत प्रदान करे। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने भी पत्र जारी कर उनके निधन पर शोक जताया है। उक्त मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, संत कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, चुन्नू सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, श्रीमन्नारायण तिवारी, राजू कुशवाहा, इंदु देवी, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, सुनील कुमार, अजय तिवारी, ज्वाला सैनी सरीखे प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here