‌‌‌आज उडान भर सकता है चिनूक, आवश्यक उपकरण पहुंचा गया चेतक

0
3024

-देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं लोग
बक्सर खबर। भारतीय वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर चिनूक की मरम्मत का कार्य अब अंतिम चरण में है। सूचना के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद यहां आवश्यक उपकरण लेकर सेना का छोटा हेलीकॉप्टर चेतक पहुंचा था। वह विमान के पास में उतारा और तुरंत ही वहां से वापस लौट गया। उसके साथ आया तकनीकी दल यहां रुक गया है। उम्मीद जतायी जा रही है आज शुक्रवार को उसकी मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा।

हालांकि अधिकारियों की किसी से बात नहीं हो रही। सबकुछ अनुमान के आधार पर ही कहा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इसे देखने के लिए आस-पास के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। जब तक आसमान में रौशनी रह रही है। आस-पास भीड़ देखी जा सकती है। हालांकि राजपुर प्रखंड के मानिकपुर हाई स्कूल का पूरा परिसर सैनिक छावनी में तब्दील हो गया है। वहां सेना के जवानों ने घेरा डाल रखा है। सूत्रों के अनुसार एक और चुनौती है। कई टन वजनी इस हेलीकॉप्टर के पहिए नीचे जमीन में धस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here