‌‌‌बदल रहा है जमाना : दहेज रहीत शादी की पहल

0
454

बक्सर खबर : समय के साथ लोग बदल रहे हैं। समाज में दहेज के खिलाफ उठ रही आवाज लोगों को प्रेरित कर रही है। शनिवार को इसका असर देखने को मिला। सरकारी सेवा में कार्यरत बेटे के पिता ने दहेज मुक्त शादी की हामी भरी। कंजिया गांव के रहने वाले धीरज पांडेय के पिता विशुन पांडेय ने इसकी पहल की है। उन्होंने अपने बेटे की शादी शुभम कुमारी पिता संजय कुमार दुबे ग्राम गड़नी के साथ तय की है।

पीस आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय की पहल पर उन्होंने बेटे का रिश्ता शनिवार को तय किया। दोनों तरफ के लोग एकत्र हुए और लड़की का छेका हुआ। इन दोनों परिवार वालों को पीस आफ इंडिया के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने बधाई दी। उनके साथ बबुआ उपाध्याय, संतोष दुबे, पिंटू तिवारी, सुप्रभात गुप्ता उर्फ बिट्टू, ब्रह्मेश्वर पांडेय आदि ने इस नेक कार्य में सहयोग प्रदान किया। इन सभी लोगों ने कहा यह दोनों परिवार प्रशंसा के हकदार हैं। जो समाज को नई दिशा देने की पहल में शामिल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here