शिवनरायण सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी चन्द्रभान गिरफ्तार

0
1130

-फिलहाल नहीं हो रही है गिरफ्तारी की पुष्टि
-एसपी ने जो कहा, वह पुलिस ने कर दिखाया
बक्सर खबर। कड़सर गांव निवासी शिवनरायण सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी चन्द्रभान दुबे उर्फ गोपाल गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले की पुलिस ने उसे सोमवार की देर रात पटना से दबोचा है। हालांकि गिरफ्तारी की बात पुलिस कबूल नहीं रही। लेकिन, पुलिस उस तक पहुंच गई है। यह स्पष्ट हो चुका है। इस लिए कोई सत्यता से इनकार भी नहीं कर रहा। मामला जिले से बाहर का है। इस लिए कोई भी कुछ कहने से बच रहा है। लेकिन, चन्द्रभान की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

क्योंकि एसपी ने पीडि़त परिवार को आश्वस्त किया था। दस दिनों के अंदर आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चन्द्रभान का नाम तीन वर्ष पहले कड़सर निवासी अशोक सिंह की हत्या में भी आया था। वह भी कड़सर गांव की ही रहने वाला है। लेकिन, तब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस वजह से उसके हिस्से की संपति कुर्क की गई थी। लेकिन, इस मर्तबा कप्तान के कड़े तेवर के कारण पुलिस घटना के बाद से ही लगातार उसके पीछे लगी थी। चार दिन के अंदर उसे दबोच लिया गया है। लोगों की उम्मीद है। पूछताछ के बाद महत्वपूर्ण राज खुलेंगे। जिन निर्दोष लोगों का नाम इस मुकदमें में पड़ा है। उन्हें भी इंसाफ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here