आर्शीवाद यात्रा की तैयारी में लोजपा कार्यकर्ता

0
147

-सदर प्रखंड क्षेत्र में हुई ग्रामीणों के साथ बैठक
बक्सर खबर। चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा को लेकर जिले में लोजपा कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं। सोमवार को सदर प्रखंड के दहिवर पोखरा के पास बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता चौहरमल समिति के अध्यक्ष मुन्ना भगत ने किया। इस दौरान लोजपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया आने वाले दिनों में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की आर्शीवाद यात्रा है। वे ब्रह्मपुर के रास्ते सड़क मार्ग से आएंगे।

इस दौरान हम सभी लोग उनका जगह-जगह स्वागत करेंगे। बैठक के दौरान संजय कुमार पासवान, राधा मोहन पासवान, रामायण पासवान, संजय पासवान, श्रीराम पासवान, राजु पासवान, श्यामलाल पासवान, ध्यानचंद पासवान, संग्राम कुमार, अनिल चन्द्रवंशी, विनोद पासवान, नागु पासवान, मनी देवी, रामवती देवी, चन्द्रवती देवी, पार्वती देवी, बिरजा देवी, लीलालवती देवी, मनोरमा देवी, देवानती देवी, तारा देवी, रुकना देवी, रामसुंदरी देवी, सीता देवी आदि लोग बैठक में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here