सेन्ट्रल जेल पहुंचे पप्पू यादव, अधीक्षक ने उनकी एक न सूनी

0
624

बक्सर खबर : मधेपुरा सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को बक्सर पहुंचे। वे सुबह केन्द्रीय जेल में बंद नंदन गांव के लोगों से मिलने आए थे। अपने साथ कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को ले आए थे। जो कुछ कंबल, फल व मिठाई के डब्बे लिए साथ चल रहे थे। मीडिया को सी सूचना दे बुला लिया गया था। जेल अधीक्षक को उन्होंने अपने आने की सूचना भेजी। बंदियों से मिलने की इच्छा जताई। लेकिन जेल अधीक्षक ने ऐसा करने से मना कर दिया।

जेल अधीक्षक को अपनी अर्जी लिख कर देते पप्पू यादव

 

जेल राजनीति की जगह नहीं, सुरक्षा कारणों से आपको उनसे मिलने नहीं दिया जा सकता।  अधीक्षक की यह बातें पप्पू यादव को नागवार गुजरी। लेकिन अपने साथ लाए कंबल, फल व मिठाई उन सभी तक पहुंचाने का आग्रह किया। जिले जेल प्रशासन ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद पपू यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने जो कहा आप चाहें तो उन्हीं की जुबानी सुन कसते हैं। उनके बयान को शब्दों में बांधना मुश्किल है। उनका बयान सुनने के लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here