‌‌‌उफ : सब्जी के टब में गिरने से मासूम बच्चे की मौत

0
2038

बक्सर खबर। कुछ हादसे ऐसे होते हैं। जो दिल को दहला देते हैं। आज शनिवार को राजपुर थाना के तियरा गांव में ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ। अपने चाचा के घर आया तीन वर्ष का मासूम बच्चा सब्जी के टब में गिर गया। उसका दुर्भाग्य, किसी ने ऐसा होते नहीं देखा। दोपहर में जब भोजन शुरू होने वाला था। परिवार के एक सदस्य ने कहा भोजन में तुलसी पत्ता डाल आओ। जब एक व्यक्ति पहुंचा तो नजारा देख कलेजा मुंह में आ गया। उसने बाहर के लोगों को बताया एक बच्चा टब में गिरा पड़ा है। पूरा परिवार वहां जमा हो गया। उसे बाहर निकाला गया तो पता चला तीन वर्ष का बच्चा विपिन साह का पुत्र है। जो अपने चाचा के घर चचेरे भाई के मुर में शामिल होने परिवार के साथ आया था। घर वाले उसे लेकर राजपुर अस्पताल भागे। लेकिन, वह तो पहले ही दम तोड़ चुका था। लोगों ने अनुमान लगाया। बच्चा खेलते हुए भंडार घर में चला गया हो गया। बड़ा टब था और सब्जी के गर्म रही होगी। वह उसी में गिर होगा। बाहर न आने की स्थिति में उसकी मौत हो गई होगी।

वाह रे विधाता, किस्मत में नहीं बेटा
बक्सर खबर। विपिन साह के तीन वर्षिय बेटे की आज मौत हो गई। वे इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर सके और मूर्छित हो गिर पड़े। लोगों ने बताया वे मूल रुप से बहुआरा गांव के निवासी हैं। उनकी दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी से तीन बेटियां थी। किस्मत में पहली पत्नी का साथ नहीं लिखा था। उसकी मृत्यु हो गई। कुछ माह बाद पुत्र की चाह में उन्होंने दूसरी शादी की। इस पत्नी से एक बेटी और एक पुत्र पैदा हुआ। आज उनके छोटे भाई राजू साह जो तियरा में रहकर सब्जी बेचते हैं। उनके यहां भतीजे के मुर में शामिल होने परिवार के साथ आए थे। जहां ऐसा हादसा हो गया। इकलौता बेटा था, उसे काल ने छीन लिया। जब गांव के लोगों ने इसके बारे में जाना तो पूरा गांव वहां जमा हो गया। सबके चेहरे उतर गए। बहुत से लोग तो अपना आंसू नहीं रोक सके।

बच्चे की तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here