आटों पलटी गढ्ढ़े में आठ घायल

0
468

बक्सर खबरः गढ्ढें में आॅटों पलटने से आठ लोग घायल हो गये। जिसमें तीन की हालत नाजुक है। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के लगभग घटी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ब्रम्हपुर-बगेन पथ पर भरखर मोड़ के पास स्कूल बस ने बच्चें को उतार कर आगे बढ़ी। उसी दौरान पिछे से आॅटों तेज गति में आ रही थी। स्कूली बच्चा दौड़ पड़ा। चालक ने उस बच्चे को बचाने के क्रम में आॅटों नियंत्रित हो गढ्ढ़े में जा गिरी।

जिसमें बगेन थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी कन्हैया चैबे(70), डुमरांव थाना क्षेत्र के पुलवां गांव निवासी अनिता कुमारी(8), लिलावती देवी(35), भोजपुर जिले के सिन्हांगांव निवासी ऐनुलहक्क(55), ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी विद्यासागर प्रियदर्शी(32), शोभा कुमारी(24), भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हेमदापुर निवासी नितू कुमारी व रघुनाथपुर अस्पताल कर्मी एएनएम रूकमीना कुमारी घायल हो गई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचाया गया। डा. नरेश ने बताया कि तीनों की हालत नाजुक थी। जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जिसमें कन्हैया चैबे को ब्रेन की नश फट गई थी, अनिता कुमारी की बांह दो भाग में हो गया था व ऐनुलहक्क का हाथ टूटा था। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने की। बच्चे को बचाने में यह दुर्घटना हुई है। जिसमें आठ लोग घायल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here