गणतंत्र दिवस की परेड में अरविंद बढ़ाएंगे बक्सर का मान

0
509

-कर्तव्य पथ पर किसानों का हल लेकर आएंगे नजर
बक्सर खबर। गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली में जब आयोजित होती है तो सबकी नजर उसपर पड़ती है। लोग टीवी पर उसे देखते हैं और समारोह को याद करते हैं। इस बार यह परेड कुछ ज्यादा भव्य होगी। क्योंकि अब राजपथ कर्तव्य पथ बन गया है। यहां देश के कई राज्यों की टीमें अपना प्रदर्शन करेंगी अर्थात झांकी निकालेंगी। उनमें बक्सर का एक युवा भी जिले का मान बढाएगा। ऐसा नहीं है कि 2023  के इस गणतंत्र दिवस समारोह में बक्सर का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं रहेगा।

सदर प्रखंड के कुल्हड़िया गांव के रहने वाले अरविंद वहां किसानों का हल लेकर प्रदर्शनी में शामिल होंगे। अरविंद गुप्ता ने खुद के चयन होने पर बोले जब मैंने अपने दादा जी रामकृपाल साह को इस बारे में बताया तो उन्होंने नम आंखों से आशीर्वाद दिया और कहा कि राष्ट्र प्रेम से बड़ा कोई प्रेम नहीं, तुम्हारे साथ हम सभी का आशीर्वाद है। अरविंद ने बताया कि जब से वो रंगमंच के क्षेत्र में आये है तब से उनका सपना था कला के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीयता के प्रति भावना दी जाए। अरविंद को यह मौका भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की भव्य सांस्कृतिक झांकी में मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here