‌‌‌बनारपुर गांव से निकली किसानों की ट्रैक्टर रैली

0
1273

-अनहोनी की आशंका से प्रशासन ने नहीं दी है अनुमति
बक्सर खबर। चौसा के बनारपुर गांव से प्रभावित किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई है। गणतंत्र दिवस के दिन होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर अनहोनी की आशंका को देखते हुए जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। दूसरी तरफ से प्रदर्शन करने वालों का काफिला दोपहर एक बजे के लगभग वहां के खेल मैदान से निकला और जिला मुख्यालय के लिए बढ़ चला है।

उनके द्वारा जो सूचना जारी की गई है। उसके अनुसार यह रैली पहले किला मैदान आएगी। यहां से वापसी के दौरान कृतपुरा से आगे दानिकुटियां के पास से रास्ता बदलते हुए चुन्नी-पवनी के रास्ते, कोचाढी, सरेंजा, सिकरौल होते बनारपुर पहुंचेगी। हालांकि यह प्रारंभिक जानकारी है। आगे क्या होता है, उससे आपको अवगत कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here