‌‌‌ रामरेखा घाट पर वृद्ध महिला ने पानी में कूदकर दी जान

0
951

-स्थानीय मल्लाहों ने शव को बाहर निकाला, नहीं हुई
बक्सर खबर। रामरेखा घाट पर मंगलवार की सुबह वृद्ध महिला ने गंगा में कूद कर जान दे दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े पांच से छह बजे के मध्य उसने गंगा में छलांग लगा दी। जब आस-पास मौजूद लोगों ने यह देखा तो उसे बचाने के लिए गंगा में कूदे। 15-20 मिनट की तलाश में उसका शव बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाने को दी।

पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी। वह कौन थी और कहां से आई थी? इस तरह के सवाल पूरे दिन होते रहे। नगर थाने की टीम ने भी इसका जवाब नहीं दिया। शाम के वक्त इस संबंध में सदर डीएसपी गोरख राम से पूछा गया तो उनका कहना था अभी तक इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here