‌‌‌जविपा ने दिया सरकार के खिलाफ धरना, ओबीसी आरक्षण पर जोर

0
310

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी के सदस्यों ने आज जिला मुख्यालय में धरना दिया। पार्टी के लोग ओबीसी आरक्षण को लेकर खफा थे। उनका कहना था, ओबीसी आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। बिहार की सरकार इस साजिश में शामिल है। जब केन्द्र की सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया। तब यहां की सरकार ने तुरंत ही उसे अपने यहां लागू कर दिया। अगणी जाति वालों के लिए प्रेम और ओबीसी के साथ सरकार कैसा व्यवहार कर रही है। वक्ताओं ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। धरने के दौरान पार्टी नेताओं ने अपना ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

इस दौरान रविप्रकाश (प्रदेश अध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ), कालीचरण राम (जिला अध्यक्ष), चक्रवर्ती चौधरी (प्रदेश महासचिव), मुन्ना ठाकुर (जिला प्रवक्ता), दीपक सिंह (छात्र संघ जिला अध्यक्ष), शाहेन्द्र कुमार (तकनीकि प्रदेश महासचिव), निकेश कुमार राय (जिलाध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ बक्सर), रवि रंजन कुमार (जिलाउपाध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ बक्सर), श्रीमन नारायण पटेल (राजपुर प्रखंड उपाध्यक्ष), विकास यादव (देवड़िया पंचायत अध्यक्ष ), रमेश कुशवाहा, अर्जुन राम, शियसन राम, वेद व्यास सिंह, दीपक कुशवाहा, सुमन सिंह, राजेश सिंह कुशवाहा, तरुण ठाकुर, अभिनय राय, धनजी सिंह कुशवाहा, सोनेलाल यादव आदि धरने में शामिल रहे। जो कवलदह पोखर में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here