मारपीट व आगजनी के बाद चली गोली, दो गिरफ्तार

0
1268

बक्सर खबर : शहर के कचहरी मस्जिद के पास सटे लाल होटल के पास शनिवार को मारपीट की जबरदस्त घटना हुई। विवाद शनि कुमार वर्मा और चंदन कुमार के बीच था। चंदन वर्मा और उसके साथियों को शनि की टीम ने पीट दिया। चंदन वहां से भाग गोलाबाजार में चला गया। जहां उसके परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। फिर बदला लेने की नियत से गोलबंदी कर उसकी टुकड़ी ने लाल होटल पर धावा बोला। पन्द्रह-बीस की संख्या में युवा वहां पहुंचे और मारपीट शुरु की। तभी घर में मौजूद किसी ने जान बचाने की गरज से गोली चला दी। गोली की आवाज सुन वहां भगदड़ मच गई। जो मारने गए थे उनके पैर भी उखड़ गए। वे जान बचाकर भागे।

यह घटना रात नौ बजे के लगभग की है। आस-पास की दुकानें भी बंद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनि और उसके पिता सुधाकर को हिरासत में ले लिया। इसी बीच सूचना मिली। चंदन का एक झोपड़ी नुमा घर पुरानी कचहरी में निबंधन कार्यालय के समीप है। वहां किसी ने आग लगा दी है। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। सूत्रों के अनुसार एक पक्ष पुलिस की हिरासत में है। दूसरे पक्ष का चंदन अस्पताल में इलाजरत है। क्योंकि उसे बहुत चोट आई है। विवाद की शुरूआत होली के दिन ही हुई थी। जिसका परिणाम इस रुप में सामने आया।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here