सतह पर आया आम आदमी पार्टी का विवाद, प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

0
343

बक्सर खबरः आम आदमी पार्टी का विवाद सतह पर आ गया है। दो दिन पहले हुए संगठन चुनाव को पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने नकार दिया है। उन्होंने श्वेता पाठक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है इससे नाराज जिला इकाई के प्रवक्ता शुभम उपाध्याय ने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुभम के अनुसार कुछ लोग कागजी फरमान जारी कर दल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। जिन्होंने दल को बर्बाद किया है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने जो किया है। उसकी जितनी निंदा हो कम है। शुभम की माने तो मंगलवार को पुनः बैठक होगी। जिसमें सभी कार्यकर्ता त्यागपत्र देंगे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here