समस्त देवताओं की जन्म भूमि एवं सृष्टि का संतुलन केंद्र है बक्सर : जीयर स्वामी जी

0
324

बद्रीनारायण भगवान के दरबार में बक्सर धाम के महात्म्य की हुई चर्चा
बक्सर खबर। भगवान बद्रीनाथ धाम में संतो के बीच सत्संग करते हुए पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि देश में अनेक तीर्थ हैं, जहां हमारे आराध्य देव एवं अन्य देवी देवताओं के दर्शन पूजन के लिए लोग जाते हैं। लेकिन सिद्धाश्रम एक ऐसा स्थान है जो समस्त देवों की जन्मभूमि है। आम जीवन में जैसे कोई व्यक्ति अपने कर्म के लिए विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में जाता है। ठीक उसी तरह सभी देवताओं का कर्म क्षेत्र भले ही अलग-अलग है। लेकिन, उनकी जन्मभूमि बक्सर है।

बक्सर में ही देवताओं के पिता कश्यप ऋषि एवं माता अदिती रहा करती थी। जहां देवताओं को पराजित कर तीनो लोक पर कब्जा करने वाले राजा बलि से देवताओं का अधिकार वापस दिलाने के लिए भगवान वामन ने उसी सिद्धाश्रम बक्सर में जन्म लिया था। सभी देवता उसी कश्यप ऋषि की संतान हैं। अर्थात बक्सर समस्त देवी देवताओं की जन्मभूमि है। यह पूरे विश्व में अनूठा तीर्थ स्थान है। जिसके आध्यात्मिक महत्व का बखान नहीं किया जा सकता। सृष्टि के संचालन एवं उसके संतुलन का केंद्र बिंदु है बक्सर। स्वामी जी का यह प्रवचन सुन लोग बक्सर धाम के जयकारे लगाने लगे। सोमवार को एकादशी के दिन 1250 से अधिक भक्तों के साथ पूज्य स्वामी जी ने भगवान बद्रीनाथ धाम में दर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here