दुर्घटना नहीं, फौजी की हुई है हत्या

0
2181

-संपति के लोभ में गांव के ही लोगों ने रची साजिश
बक्सर खबर। राजपुर-मनोहरपुर नहर मार्ग पर सोमवार की सुबह एक वृद्ध व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था। सूचना के बाद भी तब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। मनोहरपुर गांव के लोगों ने फोन कर एंबुलेंस को सूचना दी। जिसकी मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को ही उसकी मौत हो गई। क्योंकि उसके सर पर किसी भारी हथियार से चोट की किया गया था। मौत होने के कुछ घंटे बाद पूछताछ में पहचान हो गई। वह जैतपुरा गांव का निवासी तेजु सिंह था। सूत्रों ने बताया वह तियरा बाजार में किराए पर रहता था। उसे सिर्फ दो बेटियां हैं। पत्नी भी उन्हीं बेटियों के साथ बाहर रह रही है। पैसढ़ वर्ष के तेजु का किसी से कोई ऐसा विवाद नहीं था। वह तो साधु की तरह जीवन बसर कर रहा था।

पूर्व फौजी होने के कारण पेंशन से उसका गुजारा हो जा रहा था। सोमवार को जब वह सुबह नौ बजे के लगभग नहर मार्ग से जा रहा था। रास्ते में उसे दो लोगों ने रुकने का इशारा किया। उसमें से एक ने लोहे के राड जैसे दिखने वाले हथियार से उसके सर पर प्रहार किया। सर फट गया, तेजी से खून बहने लगा। वह अपनी मोपेड लिए वहीं बाइक समेत ढ़ेर हो गया। यह नजारा दूर खेत में काम करने वाली एक महिला ने देखा। लेकिन, वह किसी को पहचानती नहीं थी। इस लिए किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन, जब लोगों को पता चला। उस साधु की मौत हो गई। यह मामला धीरे-धीरे सामने आ गया। घटना की तस्वीर भी इसका सच बयां कर रही है। क्योंकि अगर यह दुर्घटना होती। तो घायल अपनी मोपेड के साथ नहीं उससे दूर गिरा होता। अब देखना यह है कि राजपुर पुलिस इस मामले में क्या करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here