-परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना, कहा सरकार से होगी बात
बक्सर खबर। भारत तिवारी का एनकाउंटर गलत है। उसकी तो हत्या कर दी गई। यह बातें स्वयं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को बेलौटी में कहीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को न्याय का भरोसा दिया और कहा। इस विषय पर बिहार की सरकार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात होगी। मैं यहां आने से पहले भी उनसे मिलकर इस विषय की जानकारी दे चुका हूं। जब चिराग पत्रकारों से बात कर रहे थे। उस वक्त भारत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी भी मौजूद थे। चिराग का दो जगह कार्यक्रम था।

राजगीर में दलित युवकों की मौत मामले में भी परिजनों से वे मिलने गए। जिन्हें भीड़ ने मारा था। लेकिन, चिराग के बेलौटी आगमन के बाद ये चर्चा आम हो गई है कि राज्य की सरकार पर दबाव और बढ़ गया है। क्योंकि चिराग की पार्टी बिहार की सरकार में भी सहयोगी है। और उनका खुलकर इस घटना का विरोध करना दर्शाता है कि सत्ता पक्ष में भी बिलौटी की घटना विरोध का कारण बन रही है। और चिराग का केन्द्रीय गृह मंत्री अमित साह से मिलना यह बताता है कि, केन्द्र सरकार भी इस घटना से अवगत है। ऐसे में दोषी पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है। यह सरकार की मंशा को स्पष्ट करेगा।

































































































