– चैबर ऑफ कामर्स के सचिव ने जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप का किया आग्रह
बक्सर खबर। शहर की बिजली आपूर्ति इन दिनों बदतर हो गई है। आपूर्ति पिक आवर में ही काट दी जाती है। और अगर तेज हवा चले आ बारिश हो जाए तो फिर घंटो उसका पता ही नहीं रहता। जिसका सीधा प्रभाव व्यवसायियों के कारोबार पर पड़ रहा है। बक्सर चैबर ऑफ कमर्स के सचिव दौलत चंद गुप्ता ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया की बिजली विभाग के कंट्रोल रूम पर फोन किया जाता है पर कोई फोन तक नहीं रिसीव करता। गर्मी अधिक पड़ने के कारण या अन्य कारणों से ट्रांसफार्मर में आग लगने की सुचना मिलती है।
इस परिस्थिति मे बिजली बिभाग क़ो लोग फोन करते है लेकिन फोन रिसीव नहीं होता है। फोन घंटो बिजी बताता है। जनता अपने विवेक से आग बुझाने का काम करती है पर बिजली बिभाग कोई फर्क नहीं पड़ता। अपनी जबाब देही नहीं समझती है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली आफिस जाने पर अधिकारी नहीं मिलते है लम्बे समय तक बिजली कटी रहने से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। बक्सर खबर से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, मैं आपलोगो के चैनल के माध्यम से जिलाधिकारी क़ो शहर की समस्या से अवगत कराना चाहता हूं। इस समस्या पर विभाग उचित करवाई करे। बिजली समस्या से जनता क़ो राहत मिले।
































































































