आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में रोटरी क्लब ने किया वाटर वाटर कूलर व आरओ सिस्टम का लोकार्पण

0
96

मेजर डोनर लेवल-2 से सम्मानित डॉ. दिलशाद आलम ने किया उद्घाटन, टीम वर्क को दिया सफलता का श्रेय                                                                                बक्सर खबर। शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित आचार्य नरेंद्र देव मध्य विद्यालय में मंगलवार को रोटरी क्लब की ओर से आरओ वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम एवं वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। करीब 45 हजार रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना का उद्घाटन क्लब के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विद्यालय में स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान रोटरी क्लब ने सेवा, जनकल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, ट्रैफिक जागरूकता, ग्लोबल ग्रांट तथा रोटरी फाउंडेशन सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन कार्यों ने क्लब के 44 वर्षों के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के प्रति समर्पण के कारण उन्हें इस वर्ष मेजर डोनर लेवल-2 का सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान जिले में केवल एक सदस्य को मिला है। उन्होंने इसे रोटरी क्लब बक्सर की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय तक विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए उपयोगी साबित होगी। रोटरी क्लब ने भविष्य में भी समाजहित के ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सचिव एसएम साहिल, रोटरैक्ट सदस्य राहुल कुमार, रणजीत जी, प्रकाश पाठक, माया देवी तथा विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here