ग्राम प्रवेश द्वार का नाम दियरांचल के मालवीय पंडित केशव प्रसाद मिश्रा स्मृति द्वार रखने की मांग

0
11

डीएम को सौंपा आवेदन, शिक्षा जगत में योगदान का दिया हवाला                                                                          बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के राजपुर कला (बड़का राजपुर) पंचायत में निर्माणाधीन ग्राम प्रवेश द्वार का नामकरण ‘दियरांचल के मालवीय पंडित केशव प्रसाद मिश्रा स्मृति द्वार’ किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में ग्रामवासी अभिषेक कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि स्वर्गीय पंडित केशव प्रसाद मिश्रा दियरांचल क्षेत्र में शिक्षा-जागरण के अग्रदूत, प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी थे।

उन्होंने वर्ष 1954 में आदर्श उच्च विद्यालय, बड़का राजपुर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो आज +2 विद्यालय के रूप में क्षेत्र की प्रमुख शैक्षणिक धरोहर है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उनके प्रयासों से दियरांचल के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा का अवसर मिला और अनेक छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों तक पहुंचे। क्षेत्र के लोग उन्हें सम्मानपूर्वक ‘दियरांचल का मालवीय’ कहकर स्मरण करते हैं। आवेदन में जनभावनाओं, ऐतिहासिक महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए ग्राम प्रवेश द्वार का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की गई है। आवेदन की प्रतिलिपि जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here