6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान बक्सर खबर। भागलपुर के खेल भवन सह व्यायामशाला में 5 से 7 जून तक आयोजित 16वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वुशू प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में बक्सर की टीम ने 6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। सब जूनियर बालक वर्ग में सूर्य प्रतीक सिंह ने अंडर-32 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में रिद्धि सिंह ने अंडर-30 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। राजलक्ष्मी गुप्ता ने अंडर-52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
जूनियर बालक वर्ग में धनंजय सिंह ने अंडर-56 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। आकाश कुमार यादव ने अंडर-60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में शालू कुमारी ने अंडर-45 किलोग्राम, शिवानी कुमारी ने अंडर-52 किलोग्राम तथा मनसा कुमारी ने अंडर-65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ताउलू स्पर्धा के गुनगुन इवेंट में खुशी कुमारी ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की सफलता में टीम कोच दीक्षा कुमारी और लव शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में जिले की ओर से तकनीकी पदाधिकारी के रूप में मुकेश कुमार और दिलीप कुमार ने भी अहम जिम्मेदारी निभाई।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला वुशू संघ के महासचिव मुकेश कुमार, संघ के पदाधिकारियों तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
































































































