– युवा मोर्चा की प्रदेश कमान एक बार फिर बक्सर के हाथ
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की है। इसके अलावा मंच मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की सूची भी जारी हुई है। आज शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार संतोष रंजन राय, मनोज कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजेश सिन्हा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी तरफ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सिंह को नामित किया गया हैं।
जितेन्द्र मूल रुप से नावानगर प्रखंड के बुढ़ैला गांव के निवासी हैं। वे प्रदेश कार्यालय में लंबे समय से सक्रिय थे। इस लिए उनको यह मौका मिला है। इस सूची को देखकर यह लगता है। भाजपा ने तीन खेमे के लोगों को इस जिले से प्रदेश में जगह दी है। प्रदेश में बक्सर की सशक्त भागीदारी पर युवा नेता व पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियरंजन ने सभी को बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को के प्रति अभार प्रकट किया है।


































































































