करंट लगने से किसान की मौत, मवेशियों को बचाने में हुई दुर्घटना

0
436

-ग्रामीणों ने कहा गरीब परिवार को मिलनी चाहिए सरकारी सहायता
बक्सर खबर। मवेशियों को घर लेकर लौट रहे किसान की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई। यह दुखद वाकया शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे के लगभग हुआ। हालांकि इसकी समय रहते किसी को नहीं। जब देर शाम तक रामाशंकर साह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। शाम सात बजे के लगभग उन्हें गांव से कुछ दूरी पर बिजली के खंभे के पास लोगों ने अचेत पाया। तत्काल उन्हें परिजन और ग्रामीण उठाकर घर लाए।

लेकिन, उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। रामाशंकर की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास होगी। वे सिकरौल थाना के दुबौल (पंचायत भदार) ग्रामीण सूत्रों ने बताया घर से कुछ दूर वे मवेशियों को रखते थे। शाम में उन्हें लेकर वापस आ रहे थे। तभी संभवत: उनके साथ यह दुखद वाकया हुआ। जहां वे मृत मिले। वहां लोहे का बिजली खंभा है। उसे के पास यह दुर्घटना हुई। इस गांव के निवासी बबलु दुबे ने कहा, यह परिवार गरीब है। उसे प्रशासन को सरकारी सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। हम इसके लिए जिलाधिकारी से मांग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here