पर्यटन विकास कार्यों में लाएं तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

0
50

ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर का बदलेगा स्वरूप, चौसा गढ़ और अटल कला भवन के काम में आएगी तेजी                                                   बक्सर खबर। जिले में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास कार्यों को गति देने के लिए समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी साहिला ने की। इसमें कला एवं संस्कृति विभाग तथा पर्यटन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में बिहार पर्यटन विकास निगम के कनीय अभियंता ने बताया कि जिले में फिलहाल चार योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इस पर डीएम ने सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने अंचल अधिकारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी, ब्रह्मपुर को आपसी समन्वय से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने को कहा।

वहीं सभी नगर निकायों को पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और रंग-रोगन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज की जा रही है। इस पर डीएम ने बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की बात कही। इसके अलावा चौसा गढ़ की व्यापक सफाई कराने, सीताराम उपाध्याय संग्रहालय के विस्तार और जीर्णोद्धार के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाने तथा निर्माणाधीन अटल कला भवन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here