भाजपा की प्रचंड जीत सनातन चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक: विश्वामित्र सेना

0
12

परंपराओं और धर्म की रक्षा के लिए समाज हुआ लामबंद, सशक्त भारत की रखी नींव                                       बक्सर खबर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक ने इसे सनातन चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि देश में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों के पुनर्स्थापन का संकेत है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि सनातन मूल्यों को दबाने का हर प्रयास अंततः विफल होता है। अब यह आंदोलन केवल विचारों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग अपनी परंपराओं और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं।

इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आया बदलाव ऐतिहासिक है और यह जनभावनाओं का स्पष्ट प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश बताता है कि समाज अब अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सजग और संगठित हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि यही एकजुटता भविष्य में एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का आधार बनेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पूरे देश में इसी प्रकार का माहौल बनेगा और सनातन मूल्यों की स्थापना और सुदृढ़ होगी। अंत में विश्वामित्र सेना की ओर से भारतीय जनता पार्टी को इस जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here