लॉ कॉलेज में बिहार दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लिया उन्नति का संकल्प

0
92

प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट ने युवाओं को बताया नए बिहार का निर्माता                                                     बक्सर खबर। शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. अल्बर्ट ने बिहार के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक उन्नत और उज्ज्वल बिहार के निर्माण में एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र जीवेश मिश्रा ने हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी… गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। उनके गायन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं में गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में कामतानाथ तिवारी, रवि रंजन तिवारी, साजिद खान, संतोष कुमार ठाकुर, बब्लू तिवारी, अमित कुमार मिश्रा, अखिलेश ठाकुर एवं छठू तिवारी सहित कई विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बिहार की सांस्कृतिक विरासत और विकास की दिशा में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय कर्मी मदन सिंह, जगन्नाथ राम सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here