करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

0
891

निर्माणाधीन मकान के पास झूल रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से गई जान                                         बक्सर खबर। जिले के इटाढ़ी प्रखंड के उनवास गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने निर्माणाधीन मकान में पानी डालने गया था, इसी दौरान झूल रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी प्रखंड के परासी गांव निवासी शंकर साह का 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह उनवास गांव में बन रहे अपने नवनिर्मित मकान में पानी डालने गया था। बताया जाता है कि मकान के पास पहले से एक बिजली का तार झूल रहा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। काम के दौरान वह अनजाने में उसी तार के संपर्क में आ गया।

करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असामयिक मौत से परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here