किला मैदान में सुबह 8 बजे से होगा आयोजन, प्रदर्शन के आधार पर होगा जिला टीम का चयन बक्सर खबर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ की ओर से जिले के सभी मान्यता प्राप्त क्रिकेट क्लबों को सूचित किया गया है कि अंडर-19 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल मैच का आयोजन 8 मार्च से किया जाएगा। यह ट्रायल मैच शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित होगा। संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले के सभी क्रिकेट क्लब अपने-अपने योग्य खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 8 बजे किला मैदान में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि खिलाड़ी ट्रायल मैच में भाग लेकर अपना प्रदर्शन कर सकें।
बताया गया कि इन ट्रायल मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का चयन किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ ने सभी क्लबों से अपील की है कि वे इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपने खिलाड़ियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके।




























































































