चैती छठ की तैयारी तेज, एसडीओ ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण

0
132

सफाई, बैरिकेटिंग और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश                                                                     बक्सर खबर। चैती छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने शहर के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संभावित खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उन्हें प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश नगर परिषद को दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए ऐसे घाटों पर बैरिकेटिंग कर लोगों के प्रवेश को रोका जाए। एसडीओ ने रामरेखा घाट, गायत्री घाट, सती घाट, गोला घाट, सिद्धनाथ घाट, पुलिया घाट और अहिरौली घाट की विशेष रूप से सफाई कराने, पर्याप्त बैरिकेटिंग लगाने तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही घाटों की सफाई कार्य समय से पहले पूरा करने को कहा ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने का भी निर्देश नगर परिषद को दिया गया, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, सिटी मैनेजर एवं सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here