विनोद कुमार मौर्य बने ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

0
67

जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय और वरिष्ठ नेताओं ने जताया हर्ष                                                                         बक्सर खबर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने विनोद कुमार मौर्य को ओबीसी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया। पार्टी नेतृत्व ने एक जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट किया है कि कांग्रेस समर्पण और संघर्ष की कद्र करती है। विश्वास जताया कि विनोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में ओबीसी विभाग न केवल संगठनात्मक रूप से सशक्त होगा, बल्कि पिछड़े वर्ग की आवाज को भी मजबूती से उठाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे पर आधारित है। शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में बिहार प्रदेश कांग्रेस निरंतर सशक्त हो रही है। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विनोद कुमार मौर्य को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here