-खबर के साथ दिया गया संपर्क नंबर, अनुभवी को प्राथमिकता
बक्सर खबर। वैसे युवा जो तनिष्क में नौकरी चाहते हैं। उनके लिए सुनहरा अवसर है। क्योंकि 27 व 28 फरवरी को यहां दो पदों के लिए साक्षात्कार होगा। फ्लोर मैनेजर व रिटेल सेल्स ऑफिसर के पदों पर युवक व युवती कोई भी योग्यता के आधार पर चयन के पात्र हैं। जिनके पास दो वर्ष का इस क्षेत्र में काम करने का अनुभव होगा। उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। साक्षात्कार का समय रखा गया है दोपहर 12 से अपराह्न 6 बजे तक।
इसके लिए आपको अपना बायोडेटा और आधार कार्ड आदि साथ लेकर जाना होगा। अगर आपकी दिलचस्पी इसमें है अथवा आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो खबर में दिए गए इन दो नंबरों पर संपर्क कर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर नंबर में किसी तरह की दुविधा हो तो खबर के साथ दी गई तस्वीर में भी वैकेंसी संबंधी जानकारी व कांटेक्ट नंबर दिया गया है। आप वहां से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

































































































