दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

0
22

– कक्षा छह से लेकर दस तक के छात्रों के मध्य हुई प्रतियोगिता
बक्सर खबर। शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, बक्सर में वार्षिक अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। शिक्षक रितेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित प्रतिभागियों को नियमों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में कक्षा VI, VII, VIII एवं X के विद्यार्थियों की चार टीमों — जूनियर टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स जूनियर्स, सुपर स्ट्राइकर्स एवं स्कूल नाइट राइडर्स — ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजीव सिंह व अन्य शिक्षकों ने औपचारिक रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। स्कूल के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व गुणों को विकसित करने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना व हर बच्चे के अंदर छुपी प्रतिभा का निखार करना है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल छोड़ने व फील्ड से जुड़ने का आग्रह किया। पहला मैच जूनियर टाइटंस एवं रॉयल चैलेंजर्स जूनियर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जूनियर टाइटंस ने पहले गेंदबाजी चुनी। रॉयल चैलेंजर्स जूनियर्स ने निर्धारित 8 ओवर में 93 रन बनाए, जिसमें असजद अली ने शानदार 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए जूनियर टाइटंस की टीम 65 रन पर ऑल आउट हो गई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए असजद अली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

विद्यालय परिवार के प्रतियोगिता में शामिल छात्र

दूसरा मैच
सुपर स्ट्राइकर्स एवं स्कूल नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्कूल नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 96 रन बनाए।
राजकुमार ने 35 रन बनाए तथा 1 विकेट भी लिया। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स की टीम 8 ओवर में 83 रन ही बना सकी और स्कूल नाइट राइडर्स ने मैच जीत लिया।
शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन (40 रन व 5 विकेट) के लिए सुपर स्ट्राइकर्स के सत्यम कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
कार्यक्रम की झलकियाँ –
मैच का आँखों देखा हाल कमेंटेटर अनुराग श्रीवास्तव व विनोद कुमार ने सुनाया। इन दोनों की कमेंट्री ने खेल के हर पल को खास बना दिया।
अम्पायर की भूमिका में विशाल अग्निहोत्री व शेखर सर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन रितेश सर व विशाल सर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सभी विजेता टीम के सदस्यों को मेडल, ट्रॉफी, पुरस्कार व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के खेलभावना, अनुशासन एवं उत्साह की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे और खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here