‌‌‌ वरमाला के दौरान दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, हालत गंभीर

0
2569

-चौसा की घटना, इलाज के लिए वाराणसी रेफर
बक्सर खबर। वरमाला के दौरान दुल्हन को युवक ने गोली मार दी। फिर क्या था वहां अफरातफरी मच गई। घटना मुफस्सिल थाना के चौसा बाजार मल्लाह टोली की है। बारात उत्तर प्रदेश बलिया के सुरेमनपुर से आई थी। वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी आरती कुमारी पिता नंद जी मल्लाह के ऊपर दीनबंधु ने गोली चला दी। ऐसा घायल युवती ने अपने बयान में बताया है। गोली उसके पेट में जा लगी। घर वाले उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल ले गए। गोली नाभि के पास पेट में लगी है। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

सूचना के अनुसार घर वाले उसे लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर चले गए हैं। हालत नाजुक है, उपचार चल रहा है। घटना की वजह प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी के माता-पिता को थाने ले गई है। वह घटना के बाद से ही फरार है। ग्रामीणों ने बताया रात 10: 30 बजे के लगभग यह वाकया हुआ। बारात के लोग उसी वक्त वहां से लौट गए। पूछने पर थानाध्यक्ष मुफस्सिल के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया, घटना मंगलवार रात ग्यारह बजे के लगभग हुई। आरोपी युवक दीनबंधु पहले भी शराब के केस में जेल गया है। ऐसी सूचना मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here