कार का शीशा काट उचक्के ले भागे तीन लाख

0
1211

-बैंक से रुपये लेकर घर लौट रहे थे दो भाई
बक्सर खबर। बैंक से तीन लाख रुपये लेकर घर लौट रहे लोगों को उचक्कों ने रास्ते में ही चूना लगा दिया। घटना सोमवार को मुफस्सिल थाना के चौसा गोला मोड के समीप हुई। सूचना के अनुसार राजपुर थाना के सोनपा गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष राजेश राय व उनके भाई सुनील राय स्टेट बैंक चौसा से दोपहर के वक्त तीन लाख रुपये लेकर गांव के लिए चले।दोपहर दो बजे के लगभग चौसा गोला मोड़ पहुंचे चौसा गोला मोड़ पहुंचे । दोनों भाई गाड़ी खड़ी कर चाय-पान करने लगे। इसी बीच बाइक सवार अपराधी जो बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। गाड़ी का शीशा काट सीट पर रखा बैग लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। दोनों महानुभाव चहलकदमी करते जब गाड़ी के पास आए तो नजारा देख भौंचक रह गए। उन्हें समझते देर नहीं लगी वे लूट चुके हैं।

उन लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी। क्योंकि चौसा गोला बाजार उसी की सीमा में आता है। पुलिस मौके पर आई, जांच शुरू हुई। आस-पास के दुकानों के सीसीटीवी चेक होने लगे। पता चला ऐसे करने वाले कौन और कैसे थे। जांच में यह बात सामने आई है। दो बाइक सवार चार लोग गाड़ी के आस-पास नजर आए हैं। शीशा काटना अगर औजार हो तो मामूली काम है। संभवत: उन लोगों के पास ऐसा इंतजाम था। तभी तो बगैर किसी को भनक लगे वे अपना खेल कर गए। अब मुफस्सिल थाने की पुलिस इसकी जांच में जुटी है। बातचीत के दौरान यह पता चला। इस घटना में दो लाख रुपये लूटने से बच गए। जब बैंक से यह दोनों निकासी कर रहे थे। तो पांच लाख रुपये लेने थे। लेकिन, उस वक्त सिर्फ 100-100 के नोट वाली गडि्डयां ही बैंक में थी। इस वजह से वे लोग सिर्फ तीन लाख रुपये ही निकाल वापस हो लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here