दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सड़क जाम, मौके पर पहुंचे कप्तान, आवागमन बहाल  

0
3316

-आरोपी को फांसी देने की मांग, पांच घंटे ठप रहा आरा-मोहनिया एनएच का परिचालन
बक्सर खबर। सोनबरसा थाना के कड़सर गांव के समीप शनिवार की सुबह दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके विरोध में आज रविवार को आक्रोशित लोगों ने आरा-मोहनिया मार्ग पर महुआरी गांव समक्ष सड़क जाम कर दिया। इस वजह से दिन के दस बजे के बाद से लेकर अपराह्न तीन बजे तक आवागमन लगभग ठप रहा। लेकिन, मौके पर एसपी शुभम आर्य पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य दो की तलाश जारी है। उनके आश्वासन के उपरांत जाम लगभग तीन बजे समाप्त हुआ। सड़क पर प्रदर्शन करने वालों में डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा व केसठ के मुखिया गामा यादव मौजूद थे। प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों ने आस-पास के ग्रामीणों और स्कूली छात्रों को ड्रेस पहनकर मौके पर आने को कहा। कुछ घंटे में वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सोनवर्षा की पुलिस लोगों को समझाती रही। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महुआरी में सड़क जाम करते आक्रोशित लोग

इस बीच डुमरांव के विधायक राहुल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यास संगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही एसपी शुभम आर्य से बात की। वे जिला मुख्यालय में चल रही दरोगा की लिखित परीक्षा की जांच में थे। बावजूद इसके वे मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वस्त किया। आरोपी गिरफ्तार है। आपकी मांग है पॉक्सो लगे, वह पहले ही किया जा चुका है। रही बात सजा की तो वह न्यायालय तय करेगा। हम लोग अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। उन्हें आश्वासन पर जाम हटा गया। एसपी के साथ डीएसपी डुमरांव व कई थानों की पुलिस मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here